fbpx
IELTS  में  सफलता  पाएं  –  घर  बैठे – बैठे

IELTS में सफलता पाएं घर बैठे बैठे

दोस्तों ,

क्या  आप  अपने  पहले  प्रयास  में  और  बिना  किसी  कोचिंग  के  IELTS  में  6.5  बैंड  या  उससे  अधिक  अंक  पाना  चाहते  हैं ? मुझे  यकीन  है  कि  इसका  जवाब  हाँ  है , और  मेरे  पास  आपके  लिए  एक  अच्छी  खबर  है –  यह  संभव  है !

कनाडा , अमरीका , इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया और  न्यू  ज़ीलैण्ड  के  हज़ारों  छात्रों  के  साथ  काम  करने  के  बाद , मुझे  समझ  आया  कि  बहुत  से  भोले-भाले  बच्चों  को  IELTS Coaching  के  नाम  पर  लूटा  जा  रहा  है | उनका  समय  तो बर्बाद  हो  ही  रहा  है , पैसा  भी  डूब  रहा  है  जो  कि  नहीं  होना  चाहिए  |

vinayhari-session1

आज  मेरे  पास  उन  विद्यार्थियों  के  लिए  कुछ  उपयोगी  सुझाव  हैं  जो  कि  IELTS  की  परीक्षा  के  लिए  तैयारी  कर  रहे  हैं |

IELTS  के  बारे  में  याद  रखें :

  • यह आपकी  अंग्रेजी  भाषा  की  क्षमता  का  एक  परीक्षण  है , जो एक अच्छे  कोर्स  में  प्रवेश  के  लिए  अनिवार्य  है |
  • कनाडा जैसे  देशों  में  प्रवेश  करना  आसान  होगा , यदि  आपकी  अंग्रेजी अच्छी  है |
  • अकेले IELTS  किताबों  और  IELTS  अभ्यास  परीक्षणों  (test centres)  पर  ध्यान  देना , परीक्षा  के  लिए  तैयारी  करने  का  सबसे  अच्छा  तरीका  नहीं  है |

IELTS  के  लिए  यह  करें :

  • हर रोज  1-2  घंटे  तैयारी  करें , ज़्यादा  से  ज़्यादा  दो  महीने  में  आप  IELTS  के  लिए  तैयार  हो  जाएंगे ।
  • Official IELTS किताबें  ही  खरीदें |
  • आपको IELTS  Classes  में  जाने  की  आवश्यकता  नहीं , जब  आपकी  तैयारी  घर  बैठे – बैठे  हो  सकती  है |

vinay-hari-visas

खुद  से  तैयारी  करिये , आपके  IELTS  बैंड  बेहतर  हो  सकते  हैं

Listening (सुनना)

इस  क्षेत्र  में  सुधार  लाने  के  लिए  कोई  भी  अंग्रेजी  फिल्म  चैनल  देखें | इससे  आपको  खूब  अच्छा  अभ्यास  मिलेगा | हो  सके  तो  अंग्रेजी  गाने  सुनिए  और  अंग्रेजी  समाचार  चैनलों  को  देखिये | आप  हर  रोज  एक  अलग  YouTube  वीडियो  भी  देख  सकते  हैं  | सबसे  अच्छा  यही  है  कि  आप  अंग्रेज़ों  को  अंग्रेजी  बोलते  हुए  सुनिए |

ielts-tips1

Reading (पढ़ना)

आप  रोज़  Times of India और  The Tribune  जैसी  अंग्रेजी  की  अखबारें  पढ़ें , शुरू  से  लेकर  अंत  तक | इससे  आपकी  शब्दावली (vocabulary) और व्याकरण  (grammar) बेहतर  होगी | पढ़ते  समय  आप  प्रमुख  तिथियों  (important dates) , घटनाओं  (events) और  लोगों  के  नामों  को  रेखांकित  (underline) करें , क्योंकि  IELTS  में  कई  सवाल  इन्हीं  पर  आधारित  होते  हैं  | IELTS Test  के  दौरान  आपके  लिए  समय  प्रबंधन (time manage) करना महत्वपूर्ण  है | यदि  आप  प्रश्न  के  उत्तर  प्राप्त  करने  में  असमर्थ  हैं , तो  इसे  छोड़  दें  और  अगले  पर  जाएं , आप  हमेशा  वापस  आ  सकते  हैं | कई  बार  सबसे  आसान  सवाल  अंत  में  होते  हैं , इसलिए  पूरा  पेपर  पढ़ने  का  प्रयास  करें |

ielts-tips2

Writing (लिखना)

आप  अपना  Blog  शुरू  कीजिये | आजकल  एक  ब्लॉग  लिखना  और  उसे  Facebook  पर  डालना  बहुत  ही  आसान  है । आप  IELTS  से  सम्बंधित  कोई  भी  निबंध  लिख  सकते  हैं , अपने  ब्लॉग  पर  पोस्ट  कर  सकते  हैं  और  फिर  अपने  अंग्रेजी  में  माहिर  मित्रों  से  उन  पर  टिप्पणी  करने  के  लिए  कह  सकते  हैं | यदि  आप  चाहें  तो  Google  पर  “sample IELTS essays”  खोज  सकते  हैं  और  संदर्भ  (reference)  के  लिए  उनका  इस्तेमाल  कर  सकते  हैं |

ielts-tips3

Speaking (बोलना)

अपने  परिवार  में  किसी  व्यक्ति  या  मित्र  को  पकड़  लें , जो  अंग्रेजी  बोल  सकता  है । हर  दिन  अंग्रेजी  में  आधे  घंटे  के  लिए  उनके  साथ  बातचीत  करें | परीक्षा  से  पहले  रट्टा  लगाने  का  वह  फायदा  नहीं  होगा  जो  कि  इसका  होगा | ज़रूरी  नहीं  कि  आप  IELTS  के  विषय  में  बात  करें , आप  उस  सब  के  बारे  में  बात  करें  जो  आप  रोज़  करते  हैं  जैसे  क्रिकेट  और  फिल्में , लेकिन इसे अंग्रेजी में करें | यदि  आप  गलती  करते  हैं  तो  चिंता  न  करें , हर  कोई  ऐसा  करता  है , आप  प्रयास  करते  रहिये  और  अंत  में  जीत  आप  ही  की  होगी |

ielts-tips4

प्रयास  करते  रहिये

IELTS  के  लिए  इन  सुझावों  को  ध्यान  में  रखें  और  अपना  सर्वश्रेष्ठ  देने  का  प्रयास  करें | तैयारी  रखें  और  आप  जल्द  ही  अपना  लक्ष्य  प्राप्त  करेंगे |

  • परीक्षा से  पहले  रात  को  उचित  नींद  लें
  • परीक्षा केंद्र  समय  से  एक  घंटे  पहले  पहुंचें
  • घबराएं ना  और  शांत  दिमाग  से  अपना  पेपर  करें

 उम्मीद  है  कि  यह  आपके  IELTS  परीक्षा  के  लिए  उपयोगी  साबित  होगा |

पूरे  पैसे  वीज़ा  लगने  के  बाद :

यदि  आपको  कनाडा  छात्र  वीजा  में  मदद  की  ज़रूरत  है  तो  हमारी  टीम  से  संपर्क  करें | हमारे  पास  विदेशों  में  हजारों  छात्र  भेजने  का  सफल  रिकॉर्ड  है | अपने  सभी  दस्तावेज  लेकर  हमारे  दफ्तर  आएं  और  हमें  बताएं  कि  आप  आगे  क्या  पढ़ना  चाहते  हैं  और  कहाँ | हम  वीजा  लगवाने  के  लिए  आपकी  मदद  करेंगे  और  वीज़ा  प्राप्त  करने  के  बाद  ही  सभी  पैसे  लेंगे |

ielts-tips-footer-banner

यदि  आपका  कनाडा  वीज़ा  पहले  रिफ्यूज़  हुआ  है  तो  अपनी  refusal letter  हमें  इस  नंबर  पर  WhatsApp  करें : +91-98140-21186

अधिक  जानकारी  के  लिए  आप  नीचे  लिखे  नम्बरों  पर  हमसे  संपर्क  करें |

For help regarding Student VISA, you may contact us at:

Book Online Appointment

+91-73075-30886

Live Chat

logo-available_on_the_app_storelogo-_android-_google-_play-_store-_app-_internal-001

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our [link]privacy policy[/link] for more info.

Related Posts
Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *