fbpx
क्या आपको विदेश जाना चाहिए ? जानिए इसका जवाब

क्या आपको विदेश जाना चाहिए ? जानिए इसका जवाब

दोस्तों,

मुझसे हर रोज़ कई लोग यह सवाल पूछते हैं “क्या हमें विदेश जाना चाहिए” | मैं इसका जवाब हर किसी को “हाँ” नहीं देता हूँ | क्योंकि विदेश हर किसी के लिए नहीं है, कइयों के लिए विदेश जाना अच्छा रहता है , कइयों के लिए विदेश उतना अच्छा नहीं रहता है | मेरी यह सोच नहीं है कि धंधे की खातिर हर किसी को बाहर भेजूं , मेरा मानना है कि लोगों को सच बताओ और फिर उनके ऊपर छोड़ दो , जो वह करना चाहते हैं उन्हें करने दो |

पाँचों उंगलियाँ बराबर नहीं होती

यह कभी ना सोच के चलिए कि विदेश जाने से आपकी सारी समस्याएं हाल हो जाएंगी | मेहनत आपको वहाँ भी करनी पढ़ेगी | हो सकता है कि यहाँ के मुक़ाबले ज़िंदगी और कठिन बन जाए | भारत के बारे में कई सारी चीज़ें अच्छी हैं , जिनका यहाँ रहते हमें अकसर एहसास नहीं होता |

विदेश किसे नहीं जाना चाहिए?

  • जिसके माँ – बाप के लिए आना संभव ना हो | जो मर्जी करो ज़िंदगी में , अपने बूढ़े माँ – बाप को अकेला मत छोड़ो |
  • जिन माँ – बाप को अपना बच्चा प्यारा हो क्योंकि जो बच्चा 18 की उमर में ज़मीन गिरवी रख के बाहर गया , उसके बाद वह 4-5 से ज़्यादा बार भारत वापस नहीं आएगा |
  • जिनकी यहाँ ज़िंदगी बहुत अच्छी है | मतलब जैसे की बड़ी कोठी है , घर पे नौकर-चाकर हैं , 3-4 गाड़ियाँ हैं , पता है की आगे का गुज़ारा आसानी से हो जाएगा |
  • जिनको यहाँ के मौसम अच्छे लगते हैं | कनाडा के कई प्रांतों में माइनस 30 डिग्री तक की ठंड हो जाती है | जैसे यहाँ मिट्टी है , वैसे वहाँ बर्फ है |
  • जिसकी दिल्ली , मुंबई और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में नौकरी है और वह संतुष्ट है |
  • जो अकेले काम नहीं कर सकता , क्योंकि वहाँ झाड़ू – पोचे , बर्तन साफ करने , बिस्तर बनाना , कपड़े ढोने , इत्यादि सब काम खुद से करने पढ़ते हैं , कम पैसे वाली बाई नहीं मिलती |

ऐसा नहीं हैं कि भारत में सब ठीक है | विदेशों के बारे में कई चीज़ें अच्छी हैं , जिनके चलते वह देश हमसे आगे हैं |

विदेश के बारे में अच्छा क्या है?

  • हर तरह के काम को इज़्ज़त मिलती है | अगर आप सड़कों की सफाई करते हैं तो समाज में आपको सम्मान मिलेगा |
  • कनाडा जैसे देश में स्कूल और डाक्टरों का खर्चा सरकार से मिलता है |
  • जुर्म कम है और साफ-सफाई ज़्यादा है , जिससे इंसान की उमर लंबी हो जाती है |
  • अच्छे काम के लिए नौकरियाँ बहुत हैं , कनाडा को अभी जवान लोगों की ज़रूरत है जिसके चलते काम मिलना आसान है |
  • वहाँ आप सही से काम करोगे तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोकेगा | आप जितना अच्छे से काम करोगे , उतना ज़्यादा कमाओगे |
  • भ्रष्टाचार बहुत ज़्यादा कम हैं , आपको खाने में मिलावट नहीं मिलेगी , गंदगी ना के बराबर है , मान की शांति ज़्यादा है |
  • ऑस्ट्रेलिया में ज़मीन भारत से ढाई गुना ज़्यादा है , मगर आबादी पंजाब से भी कम है , जिसके चलते ट्रैफिक और वायु प्रदूषण की समस्या है ही नहीं |
  • जिनको लगता है कि उनका यहाँ रहकर भविष्य नहीं हैं, उन्हें विदेश ज़रूर जाना चाहिए |

vh-visas-2019sep

समझ नहीं आ रहा कि क्या करें?

दोस्तों , यदि आपको ठीक लगे , तो टूरिस्ट वीज़ा लेकर एक बार विदेश घूम आइए , देखिए आपको कैसा लगता है बसने के लिए , और उसके बाद निर्णय ले | यह सोचिए कि आप विदेश जाकर कैसे पैसे कमाएंगे , कहाँ काम करेंगे , अपने परिवार का कैसे ख़याल रखेंगे | यदि आप चाहें तो हमारी टीम से आकर मिलिए | आपको वीज़ा जिससे भी लगवाना हो लगवाइए , कोशिश करिए किसी ऐसे एजेंट के पास जाने की जो पूरे पैसे वीज़ा लगने के बाद ले , ताकि आपको पैसे डूबने का ख़तरा ना रहे |

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our [link]privacy policy[/link] for more info.

Related Posts
Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *